
किशोरी विवाद में ट्रिपल मर्डर (Img: DN)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवा गांव से जुड़ा यह मामला एक किशोरी को लेकर हुए विवाद से शुरू हुआ था। कानपुर के यशोदा नगर निवासी रामप्रसाद सोनी की 16 वर्षीय बेटी अपनी मां की मौत के बाद जोनिहा कस्बे में अपनी मौसी गीता सोनी के यहां रह रही थी। आरोप है कि उसका बहनोई दीपक सोनी उसे घुमाने के बहाने ले गया और वापस नहीं लौटाया।
घटना से कुछ घंटे पहले जोनिहा चौकी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी, जिसमें काफी हंगामा भी हुआ। किशोरी के परिजनों ने उसे वापस सौंपने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामला कोर्ट में तय होने की बात कहकर दोनों पक्षों को लौटा दिया। इसी लापरवाही को इस पूरे घटनाक्रम की बड़ी वजह माना जा रहा है।
इसके बाद आरोपी दीपक सोनी ने पीछा कर रहे अपने साले सत्यवान सोनी उर्फ सत्यम (26), रिश्तेदार मनोज कुमार (18) और दोस्त अन्नू सोनकर (38) को कार से कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
Gorakhpur News: सुबह की खामोशी में गूंजा चीखों का शोर, स्कूल बस ने ली बच्ची की जान
पुलिस ने आरोपी दीपक सोनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो यह दर्दनाक घटना टल सकती थी। मामले में चौकी प्रभारी अजीत सिंह की लापरवाही पाए जाने के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
Location : Fatehpur
Published : 15 April 2026, 1:42 PM IST
Topics : crime news fatehpur news UP News UP Police