मैनपुरी में संत रामपाल के खिलाफ लामबंद हुआ संगठन, पुस्तकों और सोशल मीडिया कंटेंट की जांच की मांग

मैनपुरी में भगवती मानव कल्याण संगठन ने संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए DM को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया सामग्री की जांच और FIR दर्ज करने की मांग की।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 18 November 2026, 2:20 PM IST

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में संत रामपाल और उनसे संबंधित संस्थाओं की गतिविधियों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भगवती मानव कल्याण संगठन की मैनपुरी शाखा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। संगठन ने धार्मिक पुस्तकों, प्रवचनों और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की जांच कराने की भी मांग उठाई है।

भगवान राम, कृष्ण और मां दुर्गा के अपमान का लगाया आरोप

संगठन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संत रामपाल और उनसे जुड़े प्रचार माध्यमों के जरिए भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, माता दुर्गा सहित अन्य हिंदू देवी-देवताओं और उनकी उपासना पद्धतियों के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक प्रचार किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि धार्मिक स्वतंत्रता के तहत प्रत्येक व्यक्ति को अपने विचार रखने और उनका प्रचार करने का अधिकार है, लेकिन किसी दूसरे धर्म की आस्थाओं को अपमानित करना और सामाजिक वैमनस्य फैलाना उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें: होटल और बिजनेस को बनाना है Sustainable? पूर्वा अवस्थी ने बताए ये 3 आसान तरीकेहोटल और बिजनेस को बनाना है Sustainable? पूर्वा अवस्थी ने बताए ये 3 आसान तरीके

धार्मिक ग्रंथों के अनुवाद और व्याख्या की जांच की मांग

संगठन ने ज्ञापन में चारों वेदों, श्रीमद्भगवद्गीता, उपनिषदों, रामायण और श्रीरामचरितमानस सहित विभिन्न धार्मिक ग्रंथों के प्रकाशन और अनुवाद को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। संगठन का आरोप है कि इन पुस्तकों में मूल ग्रंथों के अर्थ और पारंपरिक मान्यताओं से अलग व्याख्याएं प्रस्तुत की जा रही हैं।

संगठन ने मांग की है कि प्रकाशित पुस्तकों की मूल धार्मिक ग्रंथों से तुलना कराई जाए। साथ ही अनुवाद की प्रमाणिकता और भाषा की जांच निष्पक्ष धार्मिक एवं भाषाई विशेषज्ञों से कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

भगवती मानव कल्याण संगठन ने ज्ञापन सौंपा(Img: Dynamite news)

अन्य संतों और गुरुओं पर टिप्पणी का भी मामला उठाया

ज्ञापन में अन्य धार्मिक संतों, गुरुओं और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने की शिकायत भी की गई है। संगठन ने विशेष रूप से गुरुदेव शक्तिपुत्र जी महाराज और उनके आध्यात्मिक कार्यों के संबंध में कथित अभद्र टिप्पणियों का मुद्दा उठाया है। संगठन का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से सामाजिक और धार्मिक तनाव पैदा होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: मुमताज की नगरी में मुस्लिम से हिंदू बनी औरत के अंतिम संस्कार पर बवाल

FIR दर्ज करने सहित प्रशासन के सामने रखीं पांच मांगें

भगवती मानव कल्याण संगठन ने जिला प्रशासन से संत रामपाल और उनसे संबंधित संस्थाओं की ओर से प्रकाशित पुस्तकों, वीडियो, साहित्य और सोशल मीडिया सामग्री की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा धार्मिक ग्रंथों की व्याख्या की प्रमाणिकता की जांच, कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

संगठन ने कहा है कि जांच में भारतीय न्याय संहिता या अन्य प्रचलित कानूनों के तहत संज्ञेय अपराध सामने आने पर एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही मैनपुरी जिले में ऐसी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए, जिससे नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में बड़ा धमाका, नसीर ने टेस्ट में शतक लगाकर चटके 5 विकेट, दोहराया 149 साल पुराना इतिहास

2014 की जमानत की शर्तों के उल्लंघन का भी दावा

साथ ही यह दावा भी किया है कि संत रामपाल द्वारा वर्ष 2014 में माननीय उच्च न्यायालय से मिली जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है। संगठन ने इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। हालांकि, ज्ञापन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और प्रशासन की ओर से जांच या कार्रवाई को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Location :  mainpuri

Published :  18 November 2026, 2:19 PM IST