Site icon Hindi Dynamite News

सपा विधायक मनोज पारस की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में भर्ती

बिजनौर के नगीना से सपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री मनोज पारस की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वायरल बुखार और आंखों की तकलीफ के कारण उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
Post Published By: Mayank Tawer
Published:
सपा विधायक मनोज पारस की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में भर्ती

Bijnor: उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और नगीना विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज पारस की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार उन्हें बीते कुछ दिनों से वायरल बुखार की शिकायत थी, जिसकी वजह से उनकी तबीयत लगातार खराब होती चली गई। स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सपा सरकार में राज्य मंत्री रह चुके मनोज पारस

मनोज पारस नगीना विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने हैं और सपा सरकार में राज्य मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता चिंतित हो गए हैं। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर मंथन शुरू: बिहार में पहली बार CWC की बैठक, कार्यकर्ताओं में जोश

आई हॉस्पिटल में एडमिट विधायक

बताया जा रहा है कि वायरल बुखार के कारण उनकी आंखों में गंभीर तकलीफ हो गई, जिसके चलते उन्हें लखनऊ के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों ने उनकी आंख की स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन की सलाह दी है।

अस्पताल प्रशासन ने नहीं जारी किया कोई बयान

फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रारंभिक इलाज शुरू कर दिया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही निगरानी में रखा जाएगा।

नवरात्रि का तीसरा दिन: इस दिन होती मां चंद्रघंटा की पूजा, माता की पूजा से मिलता है सुख

संघर्षशील नेता है मनोज पारस

मनोज पारस की राजनीतिक छवि हमेशा से एक संघर्षशील नेता की रही है। वे न केवल नगीना क्षेत्र में बल्कि पूरे बिजनौर जनपद में एक लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। सपा सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के लिए एक वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता के रूप में सक्रिय हैं।

Exit mobile version