
अमेठी में जयसिंह भरवा रहे फॉर्म
Amethi: अमेठी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने स्तर पर बड़ा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर क्षेत्र के हर गांव में विशेष पीडीए प्रहरी कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से लोगों का SIR फार्म भरवाया जा रहा है।
अमेठी में इस अभियान की कमान सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव संभाल रहे हैं, जो दिन-रात गांव-गांव जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 186 विधानसभा अमेठी में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता गांव-गांव जाकर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं और घर घर पहुंचकर SIR फॉर्म भरवा रहे हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाताओं से सीधा जुड़ाव मजबूत करना और उनके मुद्दों को सही तरीके से संगठन तक पहुंचाना है।
UP SIR: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का निर्देश, कार्यकर्ता भरवा रहे वोटरों से फॉर्म
ग्रामीणों को दी जा रही SIR संबंधित जानकारी
जयसिंह प्रताप यादव के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR अभियान को पूरी गंभीरता से आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लगातार तैनात हैं ताकि किसी भी मतदाता का फार्म भरने से छूट न जाए। उन्होंने सोमवार देर शाम भादर ब्लॉक के पटखौली अग्रेसर गांव में कैंप लगाकर कई दर्जन लोगों के फार्म भरवाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि “सरकार में बैठे लोग चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे समय में मतदाता सूची का सही प्रकार से अपडेट होना बेहद महत्वपूर्ण है। हम लोग अखिलेश यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को साथ आना होगा।”
फॉर्म भरने में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया
सपा नेता ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अगले दो दिनों तक विशेष फोकस के साथ घर-घर जाकर लोगों के फॉर्म भरवाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है कि किसी भी eligible मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। BLO के साथ मिलकर टीमों ने घर-घर संपर्क कर लोगों को SIR फार्म की उपयोगिता समझाई और मौके पर ही फॉर्म भरवाए।
इस दौरान भादर ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामअचल यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व बूथ अध्यक्ष राजकुमार यादव, विपिन जाटव, मनु पाल, सौरभ चौधरी, चंद्रकांत पाल सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गांव के मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।
Location : Amethi
Published : 9 December 2025, 1:12 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav amethi Dimple Yadav SIR Form UP SIR