
समाजवादी पार्टी बैठक की में पूर्व विधायक अरविंद यादव
Kannauj: छिबरामऊ में समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए कमर कस ली है। सपा की मासिक बैठक में पूर्व विधायक अरविंद यादव ने न केवल बूथ और सेक्टर प्रभारियों को जीत का मंत्र दिया, बल्कि भाजपा सरकार पर तीखे हमले भी किए।
कन्नौज के छिबरामऊ में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सेक्टर और बूथ स्तर के भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधायक अरविंद यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने का आह्वान किया।बैठक के दौरान पूर्व विधायक अरविंद यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और लूट का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।
उन्होंने छिबरामऊ में रेलवे कोऑपरेटिव समेत विभिन्न विभागों में हो रहे कार्यों को लेकर तीखे सवाल उठाए। अरविंद यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता में आने पर इन सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।अरविंद यादव ने कहा मेरे पास पूरी लिस्ट है, हर विभाग से पैसा निकाला जा रहा है। सरकार बनने पर इनकी एक नहीं, तीन-तीन एजेंसियों से जांच कराई जाएगी। इनकी फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और नेताओं से रिकवरी की जाएगी।
सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं किसान की खाद ब्लैक में बेची जा रही है इतना भ्रष्टाचार कभी किसी सरकार में नहीं हुआ जितना इस सरकार में भ्रष्टाचार बड़ा हुआ है बिना पैसे आपकी कोई सुनवाई नहीं होने वाली कोई सुनने वाला नहीं इसके साथ ही साथ पूर्व विधायक ने बिजली की बदहाल स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान बनवाया गया 100 शैय्या अस्पताल आज बदहाली की कगार पर है, न डॉक्टर हैं और न ही दवाइयां। इतना ही नहीं, उन्होंने छिबरामऊ नगरपालिका में हुए हैंडपंप घोटाले का जिक्र करते हुए दावा किया कि कागजों पर 700 हैंडपंप लगे हैं, जबकि धरातल पर सिर्फ 100 ही मौजूद हैं। उन्होंने किसानों को खाद न मिलने और यूरिया के बढ़ते दामों को लेकर भी भाजपा को घेरा और सपा को किसानों की एकमात्र हितैषी पार्टी बताया।
Location : Kannauj
Published : 8 June 2026, 1:37 AM IST