गांव की सत्ता में छुपा ‘खेल’ बेनकाब! प्रधान प्रतिनिधि पर बड़ा एक्शन, DM ने छीने अधिकार

ग्राम पंचायत में हुए बड़े खुलासे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत के बाद जब जांच हुई, तो सामने आई सच्चाई ने सभी को चौंका दिया। आखिर कैसे सरकारी सिस्टम के भीतर इतना बड़ा खेल चलता रहा? और अब कार्रवाई के बाद क्या और भी राज खुल सकते हैं?

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 April 2026, 12:06 PM IST

Kannauj: कन्नौज जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र की सकरी खुर्द ग्राम पंचायत में एक बड़ी अनियमितता सामने आई है। गांव के युवक अखिल की शिकायत पर हुई जांच में प्रधान रिचा कटियार और उनके प्रतिनिधि (पति) निर्मल कटियार पर गंभीर आरोप साबित हुए हैं। मामला सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

लाखों के हेरफेर का आरोप

दरअसल, जांच में पाया गया कि निर्मल कटियार ने अपने ससुर के नाम पर बनी फर्म के जरिए नियमों को दरकिनार करते हुए सरकारी कार्यों के लाखों रुपये का भुगतान कराया। आरोप है कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता का पूरी तरह उल्लंघन किया गया।

दोस्ती, प्यार और गोली… बलिया में ऐसा क्या हुआ कि दोस्त ही बन गए दुश्मन?

सरकारी जमीन पर भी गड़बड़ी

केवल भुगतान ही नहीं, बल्कि सरकारी जमीन के इस्तेमाल में भी अनियमितताएं सामने आई हैं। इससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

Hapur Accident: तेज रफ्तार का कहर, बस और ट्रक की टक्कर में आधा दर्जन लोगों की मौत

जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रधान के सभी अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं और विस्तृत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Location :  Kannauj

Published :  13 April 2026, 12:06 PM IST