सैफई में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हमारी लड़ाई पाप से नहीं, बल्कि पाप के बाप से है…

आज सैफई में हुए एक बड़े कार्यक्रम में धार्मिक और राजनीतिक माहौल एक साथ देखने को मिला, जहां शंकराचार्य के स्वागत में सपा के कई बड़े चेहरे मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान शंकराचार्य की "गविष्ठी यात्रा" को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 June 2026, 4:40 PM IST

Saifai: ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज, शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सैफई पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

सपा के दिग्गज नेता रहे उपस्थित

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे और उन्होंने शंकराचार्य का औपचारिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव, आदित्य यादव, शिवपाल सिंह यादव, अभयराम यादव तथा राजकुमार यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा समाजवादी विचारधारा से जुड़े कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Gorakhpur : कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! अवैध रूप से पुतला फूंक रहे छात्रों पर पुलिस का कड़ा एक्शन

81 दिवसीय गविष्ठी यात्रा पर शंकराचार्य

बता दें कि जगद्गुरु शंकराचार्य इन दिनों अपनी 81 दिवसीय "गविष्ठी यात्रा" पर हैं। यह यात्रा गौ रक्षा और धर्म रक्षा का संदेश लेकर देश के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए 14 जुलाई को लखनऊ में संपन्न होगी। इस यात्रा का उद्देश्य सनातन परंपराओं के संरक्षण और गौवंश की सुरक्षा के प्रति जनजागरण फैलाना बताया गया है।

सैफई कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में शंकराचार्य ने संकेतात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि, "आज के समय में हमारी लड़ाई पाप से नहीं, बल्कि पाप के बाप से है।"

सीएम योगी को लेकर क्या बोले?

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर भी टिप्पणी की और प्रदेश में संचालित हो रहे कथित बूचड़खानों तथा गाय को केवल पशु की श्रेणी में रखने के मुद्दे पर अपनी असहमति जताई। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से जुड़े अपने व्यक्तिगत संस्मरण भी साझा किए।

बरेली में मोहर्रम से पहले हाई अलर्ट, एसएसपी ने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के दिए आदेश

शंकराचार्य ने धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि, "धर्म वह है जो हमें ऊपर उठाए और अधर्म वह है जो हमें नीचे ले जाए।" उन्होंने लोगों से धर्म के वास्तविक स्वरूप को समझने और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सैफई में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। शंकराचार्य की "गविष्ठी यात्रा" को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

Location :  Saifai

Published :  6 June 2026, 4:40 PM IST