
ट्रैक्टर दीवार तोड़कर घर में घुसा
Maharajganj: महराजगंज में अनियंत्रित ट्रैक्टर दीवार तोड़कर घर में घुसा, बालिका समेत तीन घायल जिगिनिहा गांव में हादसे से मची अफरा-तफरी कोल्हुई थाना क्षेत्र के लोटन-कोल्हुई मार्ग स्थित जिगिनिहा गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया।
तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार तोड़ते हुए सीधे घर में जा घुसा। हादसे में एक मासूम बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घर में मौजूद लोग आए ट्रैक्टर की चपेट में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर सड़क से गुजर रहा था, तभी चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्रैक्टर मकान की दीवार तोड़कर घर के अंदर घुस गया।
उस समय घर में मौजूद छह वर्षीय सुमन, अनिता और रेनू इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन भेजा गया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बच्ची समेत तीनों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया मामले की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजवाया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Location : Maharajganj
Published : 28 May 2026, 7:29 PM IST