जनपद में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। रविवार को भी सड़क हादसे की एक दुखद घटना सामने आयी। रोड क्रॉस करते समय बेलगाम रोडवेज बस ने एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

एटा में सड़क हादसा
Etah: जनपद में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। रविवार को भी सड़क हादसे की एक दुखद घटना सामने आयी। रोड क्रॉस करते समय बेलगाम रोडवेज बस ने एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर ही दर्दनाक मौत।
हादसा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई के पास का है। बताया जा रहा है कि मृतक जनपद के बाहर का निवासी था और आईटीआई के पास रहकर चिनाई का काम करता था। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।
Tejas Fighter Jet Crash: तेजस विमान कैसे हुआ हादसे का शिकार, ऐसे बचायी पायलट ने जान
जानकारी के अनुसार मृतक युवक घरेलू सामान लेने के लिए पैदल सड़क पार कर रहा था इस बीच तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इस दौरान यातायात अवरुद्ध हो गया।
IND vs SA T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने भारत को दी शिकस्त, 76 रनों से हराया
पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।