
लिया पुलिस ने लाखों रुपये के माल के साथ दबोचे 3 शातिर अपराधी
Ballia: बलिया के थाना नगरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात मुखबिर की सूचना पर की गई, इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी के लाखों रुपये के जेवरात और नकदी बरामद की है।
रेकी कर मंदिरों और घरों में करते थे चोरी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवधेश वर्मा उर्फ डॉक्टर, चन्दन राम और संजय राम उर्फ डॉक्टर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले इलाके में घूम-घूमकर रेकी करते थे और फिर रात के समय सुनसान जगहों पर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने यह भी कबूल किया कि बरामद नकदी और जेवरात कई पुरानी चोरी की घटनाओं से जुड़े हैं।
एटा में SSP का बड़ा एक्शन, 177 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
मोटरसाइकिल से करते थे वारदात
पुलिस ने आरोपियों के पास से 23,500 रुपये नकद, 50 से अधिक जेवरात, 3 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और 2 लोहे की रॉड बरामद की है। इसके अलावा तीन बाइक (HF डीलक्स, होंडा लियो और बजाज पल्सर) भी जब्त की गई हैं, जिनका इस्तेमाल चोरी के लिए किया जाता था। आरोपी इन बाइकों से अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर वारदात को अंजाम देते थे और फिर फरार हो जाते थे।
सोनभद्र में बिजली की चिंगारी से भड़की आग, सैकड़ों बोझ गेहूं राख, पशु भी झुलसे
गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनमें कुछ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Location : Ballia
Published : 12 April 2026, 8:26 PM IST
Topics : Ballia News ballia police crime in ballia UP News