मैनपुरी में दबंगों का तांडव, चाय की दुकान में बैठे युवक पर किया हमला

यूपी के मैनपुरी में दबंग बेखौफ है। आए दिन दबंगों के आतंक मचाने की खबरें प्रकाशित हो रही हैं। ताजा मामले में दबंगों ने चाय की दुकान पर बैठे एक युवक के साथ जमकर मारपीट की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 April 2026, 1:09 PM IST

Mainpuri: जनपद में दबंगों को कानून का भय नहीं है। वह दिनदहाड़े आतंक फैला रहे हैं। ताजा मामले में दबंगों ने चाय की दुकान पर बैठे एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला थाना करहल क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने पीड़ित युवक के साथ मारपीट की। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

मैनपुरी में 4.05 करोड़ के ड्रग्स का दहन, ऑपरेशन में 494 किलो मादक पदार्थ नष्ट

पुलिस का बयान

पीड़ित सोहिल ने बताया कि उसके साथ केशव, शशांक अमन, अंकुश ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित सोहिल ने पुलिस से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  पुलिस ने बताया कि युवकों की मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल कर सबूत जुटा रही है।

मामले की जानकारी देते एसपी ग्रामीण

मैनपुरी में बड़ा हादसा: टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…

मामले में एसपी ग्रामीण का बयान

एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद दोषी पाए गए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mainpuri

Published :  25 April 2026, 12:54 PM IST