
भानवी सिंह केस में कोर्ट का फैसला( Image Source google)
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और जनसत्ता दल के मुखिया राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की लखनऊ में दायर धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।
4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोर्ट ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह समेत 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। कोर्ट ने इंस्पेक्टर हजरतगंज को आदेश दिया है कि इस मामले में अक्षय प्रताप सिंह, रोहित प्रताप सिंह अनिल सिंह और रामदेव यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई शुरु हो।
क्या है पूरा मामला?
भावनी सिंह की दायर की गई याचिका में यह मामला एक साझेदारी फर्म और करोड़ों की संपति से जुड़ा है। 10 फरवरी 2014 को भानवी सिंह ने एक साझेदारी फर्म बनाई थी, जिसके नाम पर करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्तियां दर्ज थी।
प्रोफेशनल शूटर ने रेकी के बाद किया था हमला… अधिकारी के PA की हत्या मामले में SIT का बड़ा खुलासा
दस्तावेजों में हेराफेरी और जालसाजी
आरोप है कि अक्षय प्रताप सिंह और उनके सहयोगियों ने साजिश रचकर 2020 नवंबर में फर्म का आधिकारिक पता बदलकर अपना निजी आवास दर्ज करा लिया। याचिका में कहा गया है कि फर्म के नाम पर दर्ज कीमती संपत्तियों को हड़पने के उद्देश्य से दस्तावेजों में हेराफेरी और जालसाजी की गई।
दरअसल, फर्जी दस्तावेजों के जरिए फर्म हड़पने के इस मामले में कानूनी लड़ाई काफी समय से चल रही थी।
Location : Lucknow
Published : 8 May 2026, 2:02 PM IST
Topics : Bhaanvi Singh MLC Akshay Pratap Raja Bhaiya UP News