Raebareli: अमावां के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची सपा नेता, हालात देख प्रशासन पर उठाए सवाल

रायबरेली में बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीणों के बीच समाजवादी पार्टी की नेता पूनम सिंह नाव के सहारे पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। पानी से घिरे गांवों में राहत सामग्री बांटते हुए उन्होंने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए और प्रभावित परिवारों की मदद का भरोसा दिलाया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 September 2026, 6:30 AM IST

Raebareli: समाजवादी पार्टी की नेता पूनम सिंह ने शुक्रवार को अमावां ब्लाक क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित दो ग्राम सभाओं के लगभग आधा दर्जन गांवों में पहुंच करके राहत सामग्री वितरित की। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ नाव पर बैठकर गांव ओनाई जंगल ग्राम सभा पूरे गुमान, पूरे गोपाली, पिंडारी कलां ग्राम सभा लोदीपुर और पूरे दीवान और ग्राम सभा बघई, पूरे महादेवन, अहलवार गाँव में गईं।

इस दौरान पूनम सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र की बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है और लोगों की हालत बहुत ही खराब है। उन्होंने कहा कि किसानों की हजारों बीघा जमीन पर खड़ी फसल तबाह हो गई है और लोगों के घरों में भी पानी घुस आया है ।

हालत यह है कि खाने-पीने की आवश्यक वस्तुएं भी इन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। बाढ़ ग्रस्त गांव में यदि कोई बीमार पड़ जा रहा है तो उसे अस्पताल ले जाना भी मुश्किल है। साथ में बच्चों के स्कूल की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची सपा नेत्री

Teacher Recruitment: रायबरेली में फिर गरजा आरक्षण का मुद्दा, ‘आरक्षण महाघोटाला’ के नारों से गूंजा सारस चौराहा

शासन और प्रशासन मूकदर्शक

उन्होंने कहा कि इन सब का जिम्मेदार शासन और प्रशासन है, क्योंकि इन गांवों से गुजरने वाले नाले की सफाई पिछले 10 साल से नहीं हुई है। जिसकी वजह से शिवगढ़ ड्रेन से आने वाला पानी आगे बह नहीं पाया और कटान की वजह से पानी किसानों के खेतों और घरों में प्रवेश कर गया। यदि प्रशासन ने समय पर रहते नहरों की सफाई कराई होती तो आज बाढ़ जैसे हालात पैदा न होते।

सदर विधानसभा का हिस्सा थे गांव

पूनम सिंह ने यह भी कहा कि यहाँ कुछ गांव सदर विधानसभा में नहीं आते हैं लेकिन पुराने समय में यह सदर विधानसभा का हिस्सा थे जो आज बछरावां विधानसभा में पड़ते हैं लेकिन यहां के लोग उनके बड़े भैया स्वर्गीय अखिलेश सिंह को याद करके रो रहे थे। उन्हें जब जानकारी मिली तो वह इस विपत्ति की घड़ी में उनके पास आईं हैं। यदि आगे भी आवश्यकता पड़ी तो वे यहां जरूर आएंगी। क्योंकि इन लोगों के साथ मेरा दिल का रिश्ता है।

‘रिश्ते बने खून के प्यासे’ रायबरेली में अपनों से खूनी तकरार के बाद अस्पताल में थमी सांसें, सच जान कांप जाएगी रूह

सपा के नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर थुलवासा के वरिष्ठ समाजवादी नेता अवधेश यादव, ओनई जंगल (अमावा) के ग्राम प्रधान परमेश्वर यादव तथा ओनई जंगल के पूर्व प्रधान मंजू समेत हजारों की संख्या में स्थानीय लोग व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Location :  Raebareli

Published :  5 September 2026, 6:21 AM IST