चलती गाड़ी बनी आग का गोला, घंटों जलती रही कार; जानें रायबरेली में कैसे हुआ हादसा?

रायबरेली में चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बरगद चौराहे के पास बीच सड़क पर घंटों जलती रही गाड़ी, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 March 2026, 10:08 AM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। यह घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के बरगद चौराहे के पास की बताई जा रही है।

अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क पर चल रही थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार सवारों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Raebareli: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और जानलेवा हमला, पीड़िता ने लगाई गुहार

बीच सड़क पर घंटों जलती रही कार

हादसे के बाद कार बीच सड़क पर धू-धू कर जलती रही, जिससे यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Crime in Raebareli: रायबरेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूटकांड का खुलासा कर दो आरोपी पकड़े

आग लगने के कारणों की जांच

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक कार में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

अपडेट जारी है...

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 14 March 2026, 10:08 AM IST