रायबरेली सड़क हादसा: कार और बाइक की टक्कर में 4 घायल, दो की हालत गंभीर

रायबरेली के हितलाल के पुरवा मोड़ पर तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर से 4 लोग घायल हो गए। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हैं। कार खाई में पलट गई और बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोग इस मोड़ की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 April 2026, 2:30 PM IST

Raebareli: रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के हितलाल के पुरवा मोड़ पर बुधवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर हुई। यह हादसा 29 अप्रैल को सुबह लगभग 11:00 बजे हुआ। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार सड़क किनारे खाई में पलट गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में कुल 4 लोग घायल हुए। बाइक पर सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए। कार में सवार 5 लोगों में से 2 को चोटें आई। स्थानीय एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Mainpuri News: दलित विधवा महिला के घर में घुसकर मारपीट का आरोप, अभद्रता के बाद दी जान से मारने की धमकी

हादसे का कारण

कार चालक गौरव सिंह निवासी कमिसिनी थाना मीरगंज, जौनपुर, अपने साथियों के साथ सुल्तानपुर से रायबरेली बारात में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि स्कूटी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।

हरिद्वार से अस्थियां लेकर लौटते परिवार पर आफत: रामपुर सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

पुलिस की कार्रवाई

मौके पर मिल एरिया थाना पुलिस पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय लोग इस मोड़ पर पहले भी कई दुर्घटनाओं की बात कहते हैं। अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, जिससे सड़क हादसे की आशंका बनी रहती है।

Location :  Raebareli

Published :  29 April 2026, 2:30 PM IST