
रायबरेली में महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
Raebareli: जनपद के थाना हरचंदपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर आठ वर्षों तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने और विरोध करने पर पीड़िता व उसके परिवार के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट करने का आरोप लगा है।
पीड़िता ने इस संबंध में हरचंदपुर थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता आरती के अनुसार, उसका आरोपी अमन कुमार (निवासी पूरे नायब, हरचंदपुर) के साथ पिछले 8 वर्षों से प्रेम संबंध था।
अमन ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अपनी बात से मुकर गया और दूसरी जगह शादी तय कर ली। पूर्व में इस मामले को लेकर हरचंदपुर थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता भी हुआ था, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि अमन की माँ राजरानी ने केवल अपने बेटे को जेल जाने से बचाने के लिए वह समझौता किया था। बाद में पीड़िता ने कोर्ट की शरण लेते हुए अमन पर केस भी दर्ज कराया।
रायबरेली: स्कूल वैन पलटने से मची चीख-पुकार, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
घटना 20 फरवरी 2026 की है। पीड़िता के अनुसार, अमन के घर पर तिलक समारोह था। इसी दौरान अमन के परिजनों और दोस्तों ने, जिनमें राजकिशोर, आकाश, अनोज, कामनी, सरोजा, कमलेशा और राजरानी सहित 7 अज्ञात लोग शामिल थे, पीड़िता की मौसी श्रीमती के घर में जबरन घुसकर हमला बोल दिया।
पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उसे, उसकी माँ चंद्रकली और मौसी को लात-घूंसों व थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा। हमलावरों ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया, जिसके कवर में 4700 नकद रखे थे।
रायबरेली में बड़ा सियासी धमाका, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान से गरमाई प्रदेश की राजनीति
पीड़िता ने थाना प्रभारी से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को सुरक्षा व न्याय मिल सके। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
Location : RaeBareli
Published : 21 February 2026, 7:30 PM IST
Topics : Crime in Raebareli Physical Abuse Raebareli women