
रायबरेली जिला अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़ (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज)
RaeBareli: जिला अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। मरीजों और तीमारदारों ने एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज चढ़ाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मार्च 2026 में एक्सपायर हो चुके ग्लूकोज और इंजेक्शन मरीजों को लगाए गए, जिससे कुछ मरीजों की तबीयत बिगड़ गई।
वाकया रायबरेली के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का है।
पीड़ितों का कहना है कि शिकायत और डायल-112 को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने पुष्पेंद्र कुमार मामले में जांच समिति गठित कर दी है। उनका कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मरीज के तिमारदारों ने कहा कि जिला अस्पताल में एडमिट मरीजों को चढ़ाए गये एक्सपायरी डेट की ग्लूकोज की बोतल के कारण मरीजों की हालत बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
मरीज व तीमारदारों ने जिला अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि डायल 112 पुलिस को बुलाने के बाद भी कोई सुनवाई नही हुई है। फिलहाल इस मामले में सीएमएस ने जांच के आदेश दे दिए हैं जिसमें पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।
Location : RaeBareli
Published : 28 June 2026, 1:55 AM IST