
कमला फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम सिंह
Raebareli: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रायबरेली शहर के स्थित प्रसिद्ध आनंदेश्वर मंदिर सत्य नगर में एक श्रद्धापूर्ण सामूहिक ऊं नमः शिवाय पाठ का समापन किया गया। यह पाठ बीते 24 घंटे अनावरत चल रहा था। शिवरात्रि पर्व पर इसका समापन किया गया ।
इस मौके पर कमला फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम सिंह भी पहुंची। इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सक्रिय भागीदारी की और सामूहिक रूप से भगवान शिव के अभिषेक में शामिल होकर अपनी भक्ति अर्पित की।
यह विशेष आयोजन मंदिर के पुजारी एवं संचालक द्वारा संचालित किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि का यह पवित्र अवसर सभी भक्तों पर भोलेनाथ की कृपा बनाए रखे । पूनम सिंह ने कहा कि जिस तरह सृष्टि को हलाहल से बचाने के लिए भगवान शिव ने विष पिया था आज समाज को सुधारने के लिए हम सभी को वैमनस्यता मिटाने का विष पीना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "भगवान शिव की कृपा से सभी भक्तों का जीवन सुखमय एवं मंगलमय बने, यही हमारी कामना है।"
नैनीताल न्यायालय को फिर मिली धमकी, जिला जज की मेल आईडी पर आया नया संदेश
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल आदि पवित्र सामग्रियों से शिवलिंग का अभिषेक किया गया।
प्रसाद और ठंडाई का वितरण किया गया
रुद्राभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें सभी उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से भाग लिया। आरती के समापन के बाद प्रसाद और ठंडाई का वितरण किया गया, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता पूर्वक ग्रहण किया।
Location : Raebareli
Published : 17 February 2026, 8:02 PM IST
Topics : Raebareli DM raebareli news UP News