Raebareli: किसानों की धान बिक्री में फैली अव्यवस्था, वसूली का लगा आरोप

जिले की नवीन गल्ला मंडी में धान बिक्री का मौसम शुरू होते ही किसानों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सूत्रो के अनुसार मंडी सचिव प्रेमचंद सरोज पर वसूली के गंभीर आरोप लग रहे हैं, जिसके चलते धान क्रय केंद्र की जगह दुकानदार पटरी पर सब्जी की दुकानें सजा रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 November 2025, 4:02 AM IST

Raebareli: जिले की नवीन गल्ला मंडी में धान बिक्री का मौसम शुरू होते ही किसानों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सूत्रो के अनुसार मंडी सचिव प्रेमचंद सरोज पर वसूली के गंभीर आरोप लग रहे हैं, जिसके चलते धान क्रय केंद्र की जगह दुकानदार पटरी पर सब्जी की दुकानें सजा रहे हैं।

मंडी सचिव पर वसूली के गंभीर आरोप

किसान बताते हैं कि मंडी में जगह की कमी और अवैध वसूली के कारण वे घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन तौल-भुगतान में देरी होती है। एक किसान ने कहा, सचिव जी की मर्जी के बिना कुछ नहीं होता। 50-100 रुपये प्रति क्विंटल वसूल लिया जाता है, वरना धान रखने की जगह ही नहीं मिलती।

रायबरेली में नई नवेली सड़क 24 घंटे भी नहीं टिकी, निर्माण में भारी धांधली उजागर

यह समस्या नई नहीं है। 2024 में भी रायबरेली में 102 केंद्रों पर धान खरीद के नाम पर दलालों का दबदबा रहा, जहां किसानों को एमएसपी से कम दाम पर बेचना पड़ा। जिला प्रशासन ने मिलरों को अटैचमेंट कर दलाली रोकने की कोशिश की, लेकिन जमीनी स्तर पर अव्यवस्था बरकरार है। नवीन मंडी, जो किसानों के लिए आधुनिक सुविधा होनी चाहिए, वह अब सब्जी बाजार बन गई है। दुकानदारों ने बताया कि मंडी प्रबंधन की लापरवाही से वे मजबूरी में बाहर बिक्री कर रहे हैं।

किसान संगठनों की चेतावनी

किसान संगठनों ने जिले के जिलाधिकारी को शिकायत भेजकर मंडी सचिव पर कार्रवाई की मांग की है। किसानों  नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुए तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि सरकार का ‘किसान कल्याण’ का वादा अब खोखला लग रहा है, क्योंकि मेहनत की कमाई मंडी में ही लूट ली जा रही है।

किसान संगठनों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।

मांग है कि वसूली पर सख्त कार्रवाई हो, पारदर्शी तौल हो और एमएसपी 2321 प्रति क्विंटल सुनिश्चित हो। यदि जल्द सुधार न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है। सरकार का वादा 'किसान कल्याण' खोखला साबित हो रहा है, जहां मेहनत की कमाई लूट ली जा रही। प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर मंडी को किसान-केंद्रित बनाना चाहिए, वरना धान सीजन में हाहाकार मचेगा।

रायबरेली: किलौली चौराहे पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, CCTV वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

किसानों का साफ कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते हस्तक्षेप नहीं करता तो आने वाले दिनों में धान सीजन में हाहाकार मच सकता है। जिले में मंडी व्यवस्था को किसानों के अनुकूल बनाना अब अत्यंत आवश्यक हो गया है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 18 November 2025, 4:02 AM IST