रायबरेली अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को मिला नया जिलाध्यक्ष, जाने किसे मिला मौका

रायबरेली के अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का नया जिलाध्यक्ष मिल गय है। पढिये डाइनामाइट न्यूज़ की खबर

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 21 June 2025, 5:12 PM IST
google-preferred

रायबरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से प्रभाकर गुप्ता को चुना गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल एवं संदीप जैन ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि पूर्व में जिला महामंत्री के पद पर कुशलता से कार्य कर रहे प्रभाकर गुप्ता को संगठन के कार्यों की क्षमता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल एवं संदीप जैन ने कहा कि प्रभाकर गुप्ता जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं अच्छी छवि के व्यक्ति हैं जो मंडल को निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। जिला वरिष्ठ महामंत्री संदीप शुक्ला एवं नगर अध्यक्ष के के गुप्ता ने नए अध्यक्ष को सभी को साथ लेकर चलने एवं व्यापारियों की किसी भी समस्या पर तुरंत निर्णय लेने की सलाह दी।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, महिला टीम से जिला संरक्षक गीता सिंह, जिला अध्यक्ष राजकुमारी सिंह, जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा, जिला युवा अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी एवं नगर युवा अध्यक्ष दिलदार रायनी,, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव , नगर कोषाध्यक्ष शकील अहमद, नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, चंद्रिका शर्मा एवं आशीष जैन तथा बी के रावत, अफसर अली, रितेश रस्तोगी, रामकिशोर प्रजापति व मीडिया प्रभारी मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष के पद से हटाए गए थे त्रिलोचन सिंह छाबड़ा

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारीयों की एक बैठक गुरुवार देर शाम गांधी धर्मशाला में आयोजित की गई थी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा एवं जिला संरक्षक संदीप जैन को अवगत कराया गया कि जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा के ऊपर लगे आरोपों को संज्ञान में लेते हुए समस्त पदाधिकारीयों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक प्रकरण का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक के लिए मंडल की छवि को बचाने के लिए जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा को दायित्व से मुक्त किया जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि नए जिला अध्यक्ष की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी। प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा ने कहा कि पुलिस में दर्ज मुकदमे एवं सोशल मीडिया में चल रहे आरोपों से हमारे मंडल का कोई लेना-देना नहीं है एवं यह छाबड़ा परिवार का व्यक्तिगत मामला है।

Location : 

Published :