
यूपी के 17 जिलों में 7 मई को होगी मॉक ड्रिल
गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, बुलंदशहर (नरौरा) को श्रेणी A में रखा गया है, जबकि बागपत और मुजफ्फरनगर को श्रेणी C में और बाकी 16 जिलों को श्रेणी B में रखा गया है। ये जिलें इसलिए चुने गए हैं क्योंकि यहाँ भारतीय सेना और वायुसेना की गतिविधियाँ होती हैं, और युद्ध की स्थिति में ये क्षेत्र दुश्मन के निशाने पर आ सकते हैं। जिन 16 जिलों में श्रेणी B में मॉक ड्रिल होगी, उनमें प्रमुख स्थान आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी का तालाब, मुगलसराय और सरवासा हैं।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य जनमानस को युद्ध जैसी स्थिति के लिए तैयार करना है। मॉक ड्रिल के दौरान, जैसे ही सायरन बजेंगे, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना होगा और खुली जगहों से दूर रहना होगा। साथ ही, 'ब्लैकआउट' (पूर्ण अंधकार) की रणनीति भी लागू की जाएगी। इसका मतलब है कि हमले की स्थिति में सभी घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों की लाइटें बंद कर दी जाएंगी ताकि दुश्मन की नजर से बचा जा सके।
यह मॉक ड्रिल नागरिकों को युद्ध के समय की परिस्थितियों के बारे में जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उन्हें न केवल सुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित करेगा, बल्कि आत्मरक्षा और सतर्कता की भावना भी पैदा करेगा।
Location : Lucknow
Published : 6 May 2025, 5:52 PM IST
Topics : Home Ministry Mock Dril In UP Pahalgam Attack Pahalgam Terror Attack UP Mock Drill in these District