Prayagraj News: प्रधान ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में हुए भर्ती

पट्टी नरवर गांव में बृहस्पतिवार रात घर के सामने लगे हैंडपंप पर हाथ धोते समय हमलावरों ने ग्राम प्रधान पर फायर झोंक दिया गया। हाथ में गोली लगने से प्रधान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायल प्रधान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। घायल प्रधान की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 23 August 2025, 1:41 PM IST

Prayagraj: संदीपनघाट कोतवाली के पट्टी नरवर गांव में बृहस्पतिवार रात घर के सामने लगे हैंडपंप पर हाथ धोते समय हमलावरों ने ग्राम प्रधान पर फायर झोंक दिया गया। हाथ में गोली लगने से प्रधान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायल प्रधान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। घायल प्रधान की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

पट्टी नरवर गांव निवासी रोशन लाल पासी ग्राम प्रधान हैं। उनके मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 12.15 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर गए थे। लौटने कर वह घर के सामने लगे हैंडपंप पर हाथ धुल रहे थे। इस दौरान किसी ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनके हाथ में लगने से जख्मी होकर गिर पड़े। फायर की आवाज सुन उनकी पत्नी सुनीता व भतीजा उदय सिंह मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी डायल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस रोशन लाल को इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज लाई। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां से उसे मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज भेज दिया गया। घायल रोशन लाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ अभिषेक सिंह ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में केस दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पट्टी नरवर ग्राम प्रधान रोशन लाल पासी पुलिस डायरी में हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पुलिस के मुताबिक गनसरी गांव निवासी गुलफाम की गोली मारकर हत्या के मामले 11 नवंबर 2024 में रोशनलाल को जेल गया था। दोनों के बीच गंगा के कछार पर भूमि कब्जे को लेकर विवाद था। अभी हाल ही में वह जमानत पर छूटा था।

Location : 
  • Prayagraj

Published : 
  • 23 August 2025, 1:41 PM IST