
क्राइम रोकने के लिए पुलिस की बड़ी पहल
Prayagraj: कमिश्नरेट प्रयागराज नगर जोन की पुलिस टीम ने रात्री में क्राइम नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य शहर में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को सुनिश्चित करना था। पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में नगर जोन की समस्त टीमों ने अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
अभियान का संचालन नगर जोन के पुलिस उपायुक्त एवं अपर पुलिस उपायुक्त के कुशल पर्यवेक्षण में हुआ। इसके तहत सभी सहायक पुलिस आयुक्तों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रात 19/20 जून 2025 की रात को पूरे नगर जोन में क्राइम कंट्रोल और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।
ट्रंप ने अफगानिस्तान को दी चेतावनी: बगराम एयरबेस वापस दो, नहीं तो भुगतोगें अंजाम
जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 198 वाहनों का चालान किया गया और 5 वाहन सीज किए गए। अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के संबंध में आवश्यक हिदायत दी गई।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। प्रयागराज पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि अपराधियों और नियम तोड़ने वालों पर सतर्क नजर रखी जा सके और आम जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके।
Location : Prayagraj
Published : 21 September 2025, 9:47 AM IST