Pratapgarh Accident: पनीर की सप्लाई देने निकले युवकों का दर्दनाक हादसा, बोलेरो की टक्कर से दो परिवारों में पसरा मातम

प्रतापगढ़ में आज शनिवार को एक सामान्य सफर अचानक हादसे में बदल गया। दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 28 November 2026, 9:49 PM IST

Pratapgarh: लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों पनीर की सप्लाई देने के लिए लालगंज जा रहे थे। इसी दौरान अमांवा गांव के दौलत का पुरवा के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

मृतकों की पहचान उदयपुर थाना क्षेत्र के कुसौली, राजापुर निवासी यश सिंह (18 वर्ष) पुत्र दिनेश सिंह और शिवबोझ का पुरवा निवासी अमन तिवारी (17 वर्ष) पुत्र सूर्यभूषण तिवारी के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे और पनीर की सप्लाई देने लालगंज की ओर जा रहे थे।

अमांवा के दौलत का पुरवा के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोनों युवक बाइक से लालगंज जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अमांवा गांव के दौलत का पुरवा के पास पहुंची, सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुलतानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, डीएम इंद्रजीत सिंह ने बूथों का किया निरीक्षण

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद यश सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमन तिवारी की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

अस्पताल में नहीं बच सकी दोनों की जान (Image Source: Dynamite News)

ट्रामा सेंटर और मेडिकल कॉलेज में नहीं बच सकी जान

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में अमन तिवारी का इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

यश सिंह के पिता दिनेश सिंह खेती-किसानी करते हैं। यश अपने दो भाइयों में छोटा था। परिवार में उसका बड़ा भाई अंकेश और तीन बड़ी बहनें हैं। वहीं, अमन तिवारी की मौत से उसके परिजन भी गहरे सदमे में हैं।

समय रहते बढ़ गए मदद के हाथ, तो बच गई एक अनमोल जिंदगी: कन्नौज में स्थानीय लोगों की सूझबूझ ने टाली बड़ी अनहोनी

बोलेरो और डंपर पुलिस के कब्जे में

लालगंज के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने बताया कि हादसे में शामिल बोलेरो और मौके पर मौजूद एक डंपर को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Pratapgarh

Published :  28 November 2026, 9:45 PM IST