यूपी में शूटिंग करते-करते अचानक जमीन पर गिरीं एक्ट्रेस, भावुक सीन के बीच हुआ बड़ा हादसा; सेट पर मची अफरा-तफरी

प्रतापगढ़ में भोजपुरी फिल्म ‘सच की जीत’ की शूटिंग के दौरान अचानक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे सेट का माहौल बदल दिया। अभिनेत्री रागिनी यादव एक अहम सीन निभाते समय गिर पड़ीं और उन्हें चोट लग गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 September 2026, 7:06 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: पट्टी तहसील परिसर में भोजपुरी फिल्म ‘सच की जीत’ की शूटिंग के दौरान रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रागिनी यादव एक भावुक सीन करते हुए अचानक गिर पड़ीं। हादसा इतना अचानक हुआ कि कुछ देर के लिए सेट पर मौजूद पूरी टीम सकते में आ गई। आनन-फानन में शूटिंग रोककर अभिनेत्री को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

दो दिन से चल रही थी बड़े स्तर पर शूटिंग

पट्टी तहसील क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग पिछले दो दिनों से चल रही थी। फिल्म की कहानी से जुड़े कई अहम दृश्यों को यहां फिल्माया जा रहा था। रविवार को भी यूनिट अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक शूटिंग में जुटी थी। इसी दौरान अभिनेत्री रागिनी यादव एक महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग कर रही थीं।

ये भी पढ़ें- घर में खेल रहा था 5 साल का देव, सबमर्सिबल के पास पहुंचते ही लगा करंट; मासूम की मौत से मचा कोहराम

रागिनी फिल्म में एक फौजी की विधवा का किरदार निभा रही हैं। रविवार को इसी किरदार से जुड़ा एक भावुक और गंभीर दृश्य कैमरे के सामने फिल्माया जा रहा था। सीन के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर जा गिरीं।

गिरते ही बढ़ गई सेट पर हलचल

अभिनेत्री के गिरते ही आसपास मौजूद कलाकार और फिल्म यूनिट के सदस्य उनकी ओर दौड़े। बताया गया कि गिरने के बाद रागिनी यादव को हाथ और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट लगी। उन्हें तेज दर्द की शिकायत भी हुई। स्थिति को देखते हुए यूनिट ने तुरंत शूटिंग रोक दी। बिना देर किए अभिनेत्री को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।

ये भी पढ़ें- चीखती रही पत्नी, पर पसीजा नहीं दिल; लखनऊ में कॉन्स्टेबल पति की हैवानियत ने छीन ली बेबस की सांसें

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। हालांकि चोट की गंभीरता को लेकर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग भी कुछ समय के लिए रोक दी गई।

शूटिंग के दौरान हुए इस हादसे ने सेट पर मौजूद लोगों को अचानक परेशान कर दिया। जिस सीन को कैमरे के सामने भावनाओं के साथ निभाया जा रहा था, वही सीन अभिनेत्री के लिए चोट का कारण बन गया।

Location :  Pratapgarh

Published :  6 September 2026, 7:01 PM IST

Related News

Advertisement