
गोरखपुर पुलिस दस्तावेजों से भरा बैग लौटाते हुए (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ऑटो से उतरते ही आंध्र प्रदेश के एक छात्र के पैरों तले जमीन खिसक गई। यूनिवर्सिटी में एडमिशन की आखिरी उम्मीद, सारे जरूरी दस्तावेज और पहचान पत्र खो गए। जानिए कैसे एक झटके में करियर के सपने पर मंडराने लगा गहरा संकट।
एक छात्र 17 अगस्त को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएम यूनिवर्सिटी) में दाखिला लेने के लिए गोरखपुर पहुंचा था। रेलवे स्टेशन से आगे जाने के लिए उसने ऑटो लिया। सफर के दौरान उसका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में एडमिशन से जुड़े जरूरी दस्तावेज, पहचान पत्र और अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा था।
बैग गायब होने की जानकारी मिलते ही छात्र घबरा गया। उसने तुरंत रेलवे पुलिस चौकी पहुंचकर पूरे मामले की सूचना दी। छात्र ने बताया कि बैग में मौजूद दस्तावेज उसके प्रवेश के लिए बेहद जरूरी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: अपहरण मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, गगहा पुलिस ने चलाया अभियान
रेलवे चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर ऑटो की पहचान की गई। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ऑटो चालक तक पहुंची और उसमें रखा छात्र का बैग सुरक्षित बरामद कर लिया।
बैग मिलने के बाद पुलिस ने उसे छात्र को सौंप दिया। बैग में रखे सभी जरूरी दस्तावेज और सामान सुरक्षित मिले। अपना सामान वापस मिलने पर छात्र ने राहत की सांस ली और गोरखपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उसने पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि समय पर मदद मिलने से उसका एडमिशन प्रभावित होने से बच गया।
इस घटना से एक बार फिर साबित हुआ कि शिकायत मिलने पर गोरखपुर पुलिस तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर लोगों की मदद कर रही है। पुलिस की सक्रियता के कारण छात्र को बड़ी परेशानी से बचाया जा सका और उसके महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित वापस मिल गए।
यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता ने भी तोड़ा दम, एक ही रात में उठीं पिता-पुत्र की अर्थियां
बैग बरामद करने वाली टीम में रेलवे चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर, कांस्टेबल संजीत यादव, कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय और रिजर्व कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।
Location : Gorakhpur
Published : 18 August 2026, 8:56 AM IST