
मुख्य आरोपी बादल गोली लगने से घायल
Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर का बहुचर्चित विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड अब सिर्फ एक एनकाउंटर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे एक बड़े षड्यंत्र की परतें भी खुलती नजर आ रही हैं। सिखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी बादल से पूछताछ में कई ऐसे संकेत मिले हैं। जिनसे पूरा मामला और ज्यादा रहस्यमय होता जा रहा है।
बीते दिनों विलायत नगर गांव के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें रॉकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी बादल गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया था। हालांकि उसकी मां रेणु अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल आरोपी बादल से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कई अहम बातें बताई हैं। इसी बयान के आधार पर पुलिस अब पूरे मामले को सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तौर पर भी देख रही है। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी भूमिका अब जांच के घेरे में है।
मुजफ्फरनगर में पैसा डबल का ऐसा खेल, जिसके पीछे छुपा था करोड़ों का साइबर जाल!
गौरतलब है कि गांव बेंहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी की पहले गोली मारकर हत्या की गई थी और बाद में उसकी गर्दन काट दी गई थी। इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया था और पुलिस पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया था।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी की मां रेणु भी मौके पर मौजूद थी। यह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गई। पुलिस अब उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक काली स्कॉर्पियो, 315 बोर का तमंचा और कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं। इन सबूतों के आधार पर अब जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है।
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के अनुसार, जांच अभी शुरुआती चरण में है और हर एंगल से मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही इस हत्याकांड की पूरी साजिश का खुलासा हो सकता है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 4 June 2026, 1:24 AM IST