
पुलिस ने तीन आरोपियों को मारी गोली (सोर्स: सोशल मीडिया)
Hapur: हापुड़ जिले में प्रॉपर्टी डीलर अतुल हत्याकांड ने पहले ही इलाके में सनसनी फैला रखी थी, लेकिन अब इस केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने पूरे नेटवर्क को हिला दिया है। रविवार को पिलखुआ क्षेत्र में उस वक्त अचानक मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस और एसओजी टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और तीन बदमाशों को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में दबोच लिया।
कैसे हुई मुठभेड़, पुलिस ने ऐसे घेरा
पिलखुआ कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि अतुल हत्याकांड में शामिल आरोपी इलाके में छिपे हुए हैं। इसके बाद टीम ने इलाके को घेर लिया। इसी दौरान बदमाशों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और तीनों आरोपियों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक हेड कांस्टेबल संदीप राठी भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारी असलहा बरामद, गिरोह की जांच तेज
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से इलाके में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और प्रॉपर्टी डीलर अतुल की हत्या में सीधा शामिल था। पुलिस अब इन आरोपियों के नेटवर्क और उनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
Bareilly Encounter: एक तरफा प्यार में परिवार पर Acid Attack, पुलिस पर फायरिंग!
घायलों का इलाज, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
घायल तीनों बदमाशों को पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घायल हेड कांस्टेबल संदीप राठी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
Location : Hapur
Published : 17 May 2026, 1:18 PM IST