हरदोई में मंगलवार रात को PNG गैस पाइपलाइन लीक से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड सहित संबंधित विभाग की टीम के साथ जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंच गए।

हरदोई में PNG गैस पाइपलाइन लीक
Hardoi: शहर में मंगलवार रात को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कोतवाली शहर क्षेत्र के बावन रोड पर भूमिगत PNG गैस पाइपलाइन में अचानक लीकेज हो गया। यह घटना शहर की सीमा से सटे पानी टंकी के पास हुई, जहां से गुजर रही पाइपलाइन के वाल्व में खराबी आने के चलते गैस तेजी से बाहर निकलने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गैस पाइप लाइन में अचानक हुए लीकेज के दौरान पाइपलाइन से तेज फुफकार जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। कुछ ही पलों में इलाके में डर का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे।
हरदोई में PNG गैस पाइपलाइन लीक
स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड सहित संबंधित विभाग की टीम के साथ जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंच गए।
Gorakhpur: दिनदहाड़े हुए पूर्व पार्षद हत्याकांड से उठा पर्दा, 2 गिरफ्तार, पुलिस ने खोला ये राज
गैस लीक होने वाली जगह पर पहुंची संबंधित विभाग की टीम स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। एहतियात के तौर पर लोगों को पाइपलाइन से दूर रहने की सलाह दी गई। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए गए ताकि किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सके।
मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी
हरदोई डबल मर्डर: पुरानी रंजिश, दो हत्याएं और 13 साल की फरारी… अब STF की गिरफ्त में आरोपी
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, और राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों के दिलों में डर जरूर बैठ गया है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और लीकेज के कारणों का पता लगाया जा रहा है।