
काशी पहुंचे पीएम मोदी (Img- Internet)
Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार सुबह बरेका गेस्ट हाउस से निकलकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। सड़क मार्ग से मंदिर तक जाते हुए उन्होंने रास्ते में मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और काशीवासियों का आशीर्वाद लिया।
बरेका से मंदिर तक करीब 14 किलोमीटर लंबे मार्ग में कई स्वागत द्वार बनाए गए थे। मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और फूलों की वर्षा से उनका स्वागत किया।
मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही वेद मंत्रों की गूंज के बीच पीएम मोदी ने भगवान शिव का अभिषेक किया। पुजारियों ने उन्हें पीला वस्त्र और फूलमाला पहनाई। इसके बाद उन्होंने षोडशोपचार विधि से विधिवत पूजा की, जिसमें भगवान की 16 प्रकार से सेवा और आराधना की जाती है।
विशेष पुजारियों ने पहले उनके हाथ धुलवाए और पवित्रता मंत्रों के साथ संकल्प कराया। इसके बाद पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। इस दौरान उनके मस्तक पर चंदन लगाया गया और उन्होंने हर मंत्रोच्चार के साथ पूजा की सभी प्रक्रियाओं का पालन किया।
UP Ganga Express Way: PM मोदी करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, 12 जिलों की बदलेगी तकदीर
जैसे ही पीएम मोदी मंदिर परिसर में पहुंचे, पुजारियों ने डमरू वादन और वैदिक मंत्रों के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने हाथ जोड़कर मंदिर में प्रवेश किया और पुजारियों का आभार जताया। मंदिर के बाहर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
PM मोदी ने दोस्तों के साथ खेला फुटबॉल, शेयर की खास तस्वीरें
पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे हरदोई के मल्लावां के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Location : Varanasi
Published : 29 April 2026, 10:13 AM IST