भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा आक्रोश

देवरिया से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घंटों हो रही अघोषित बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

Updated : 17 May 2026, 6:39 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घंटों हो रही अघोषित बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन में तेज गर्मी और रात में बिजली गुल रहने से लोग हलकान हैं।

घंटों बिजली आपूर्ति बाधित

ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी खराब बनी हुई है। गांवों में कई-कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। घरों में लगे पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद रहने से लोग परेशान हैं। वहीं छोटे दुकानदारों और किसानों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

कटौती से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर

स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न रहने से रात में पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जबकि दिन में गर्मी के कारण स्कूलों में बच्चों का बैठना मुश्किल हो गया है। अभिभावकों का कहना है कि लगातार कटौती से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है।

हाई ब्लड प्रेशर बन सकता है हार्ट अटैक की वजह, इन गंभीर संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

लोगों में भारी नाराजगी

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा बिना सूचना के कटौती की जा रही है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

Delhi Metro में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी: अब हर सोमवार को होगा ये बढ़िया काम, PM की अपील के बाद लिया फैसला

ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला

लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाए और अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला देवरिया से दिनेश राव की रिपोर्ट

Location :  Deoria

Published :  17 May 2026, 5:20 PM IST