UP BJP President: पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष; राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्य भी निर्वाचित

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष बनाये गये हैं। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने पंकज चौधरी के नाम का ऐलान किया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 December 2025, 2:03 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश भाजपा को आखिरकार रविवार को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अबसे थोड़ी देर पहले यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष का ऐलान किया। भाजपा सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रेसीडेंट बनाया गया है।

पंकज चौधरी महराजगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है। कल शनिवार को उन्होंने भाजपा अध्यक्ष पद के लिए लखनऊ में नामांकन किया। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उनको निर्विरोध चुना गया है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान

रविवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वस्ति वाचन, शंखनाद और डमरू वादन के साथ हुई, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा दिखाई दीइसके बाद पंकज चौधरी ने विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष के पद का कार्यभार संभालानिवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पार्टी का झंडा सौंपकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी

यूपी बीजेपी अध्यक्ष: पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, इन बड़े नेताओं का मिला समर्थन

ये दिग्गज नेता रहे उपस्थित

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल समेत यूपी भाजपा के कई प्रमुख चेहरे मंच पर मौजूद रहेजैसे ही पंकज चौधरी मंच पर पहुंचे, वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत होने की उम्मीद जताई

महराजगंज से चुने गए थे सांसद

पंकज चौधरी महाराजगंज लोकसभा सीट से लगातार सात बार सांसद चुने जा चुके हैं और वर्तमान में केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैंवे कुर्मी समाज से आते हैं, जिससे उनकी नियुक्ति को राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव: नामांकन आज, दोपहर तक लग सकती है मुहर

शनिवार को पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसे निर्विरोध मंजूरी मिल गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यब्रजेश पाठक उनके प्रस्तावक बनेचूंकि किसी अन्य नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया, इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना पहले से तय माना जा रहा था

राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्य भी निर्वाचित

इसी के साथ यूपी से भाजपा राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों का निर्वाचन भी पूरा हो गया हैइनमें राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र चौधरी, स्मृति ईरानी, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और रमापति राम त्रिपाठी जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैंराष्ट्रीय परिषद के सदस्य ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करते हैं

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 14 December 2025, 2:03 PM IST