
मेड इन पाकिस्तान पंखा (Img: Google)
Kushinagar: कुशीनगर में एक मदरसे से बरामद हुआ पाकिस्तानी निर्मित पंखा अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है। शुरुआत में यह मामला सिर्फ प्रतिबंधित विदेशी सामान मिलने तक सीमित लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, इसमें सऊदी अरब कनेक्शन और संदिग्ध सप्लाई चेन जैसी बातें सामने आने लगीं। अब जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क को राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से खंगाल रही हैं।
मामला तब सामने आया जब विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा स्थित एक मदरसे में लगे पंखे पर ‘Made in Pakistan’ लिखा देखा गया। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई। स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मदरसा प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि पंखा सीधे पाकिस्तान से नहीं, बल्कि सऊदी अरब के रास्ते भारत पहुंचा था। एजेंसियों को एक खरीद पर्ची भी मिली है, जिसमें उर्दू में लिखावट है और खरीदारी का विवरण दर्ज बताया जा रहा है। यही पर्ची अब जांच का सबसे अहम हिस्सा बन गई है।
Mainpuri: रोड किनारे झाड़ियों में लगी आग खौफनाक तरीके से भभकी, देखते ही देखते धू-धू कर जल उठी बस
जांच एजेंसियों का मानना है कि सामान्य परिस्थितियों में पाकिस्तान का सामान किसी गरीब या पड़ोसी देश में पहुंचना असामान्य नहीं माना जाता। लेकिन सऊदी अरब जैसे संपन्न देश में पाकिस्तान निर्मित पंखे की बिक्री और फिर वहां से भारत भेजे जाने की पूरी प्रक्रिया ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
खुफिया सूत्रों के अनुसार, एजेंसियां इस एंगल से भी जांच कर रही हैं कि कहीं यह मामला हवाला नेटवर्क, अवैध फंडिंग या किसी संगठित सप्लाई चैन से जुड़ा तो नहीं है। केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ एटीएस की टीम भी पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हुई है।
इस घटना ने सीमा सुरक्षा और कस्टम जांच प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतिबंधित या संवेदनशील देशों से आने वाले सामान की जांच के बावजूद ऐसा उत्पाद भारत तक कैसे पहुंचा, यह अब जांच का बड़ा मुद्दा बन चुका है। एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह का सामान पहुंचाया गया है।
Agra News: रहम की भीख मांगता रहा युवक, दबंगों ने एक न सुनी और पीट-पीटकर मार डाला
एक वायरल तस्वीर से शुरू हुआ यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर की जांच में बदल चुका है। सुरक्षा एजेंसियां यह मानकर चल रही हैं कि यह सिर्फ एक पंखे का मामला नहीं, बल्कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है।
Location : Kushinagar
Published : 11 May 2026, 1:46 PM IST