ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी भाभी ने योगी आदित्यनाथ का Happy Birthday मनाया, बोली यह बड़ी बात

कुछ महीने पहले ही सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सीमा हैदर के परिवार के कई लोग मौजूद रहे। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 June 2025, 5:44 PM IST
google-preferred

ग्रेटर नोएडा: आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा में रहने वाली पाकिस्तानी भाभी ने योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। योगी के जन्मदिन पर पाकिस्तानी भाभी  ने केक काटा है। इस दौरान सीमा हैदर के वकील एनपी सिंह समेत काफी लोग मौजूद रहे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सीमा हैदर पिछले दो वर्षों से रबूपुरा के एक छोटे से इलाके में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। कुछ महीने पहले ही सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया। गुरुवार को योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सीमा हैदर के परिवार के कई लोग मौजूद रहे।

भारतीय संस्कृति के साथ रहती है सीमा हैदर

सीमा हैदर ने पाकिस्तान से भारत आने के बाद हिंदू रीति-रिवाजों को अपनाया है। उन्होंने भारतीय संस्कृति को पूरी तरह से सम्मानित करते हुए हर त्योहार को उत्साह और आस्था के साथ मनाया है। वह नियमित रूप से सोशल मीडिया पर इन कार्यक्रमों के वीडियो साझा करती रहती हैं। जिससे उनको पसंद करने वाले लोग उनके जीवन की इन खुशियों का हिस्सा बनते हैं।

भारतीय समाज में सबसे ज्यादा आनंद

सीमा ने बताया कि वह हिंदू संस्कृति और रीति-रिवाजों को अपने जीवन में पूरी तरह से आत्मसात कर चुकी हैं। इन्हीं परंपराओं के साथ अपने परिवार के साथ त्योहारों का आनंद लेती हैं। उनका यह कदम भारतीय समाज में उनकी तेजी से एकीकृत होने का प्रतीक माना जा रहा है।

सीमा हैदर कैसे भारत आई?

गौरतलब है कि सीमा हैदर ने 2023 में पाकिस्तान से नेपाल होते हुए भारत आई थी। सीमा और सचिन की दोस्ती पब्जी गेम से हुई थी। दोनों ने काफी बार नेपाल में मुलाकात की थी। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। इनकी प्रेम कहानी पूरे देश में चर्चा का विषय बनी रही। आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों से काफी दिनों तक सख्ती से पूछताछ की थी, लेकिन पाकिस्तानी जासूस से कोई लिंक नहीं जुड़ा था।

Location : 
  • Greater Noida

Published : 
  • 5 June 2025, 5:44 PM IST