Noida Protest: श्रमिकों से मिलने पहुंचे सपा डिलगेशन को पुलिस ने रोका, DND पर धरना-प्रदर्शन, जेल चलो के नारे, पुलिस से टकराव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ित श्रमिकों से मुलाकात करने के लिये नोएडा पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद सपा नेता डीएनडी पर धरने पर बैठ गये और नारेबाजी करने लगे।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 April 2026, 12:12 PM IST
google-preferred

Noida: गौतमबुद्ध नगर में हाल ही में हुए श्रमिकों के प्रदर्शन और इस दौरान उपजे उपद्रव और हिंसा के बाद समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज शुक्रवार को पीड़ित श्रमिकों से मिलने के लिये नोएडा पहुंचा है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे डेलिगेशन को जगह-जगह पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। यहां अलग-अलग हिस्सों से सपा के नेता पहुंच रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं को आगे जाने से रोकने के विरोध में कुछ सपा नेताओं ने डीएनडी फ्लाईओवर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने पर बैठे सपा नेताओं द्वारा जेल चलो के नारे लगाये जा रहे हैं। इनमें सपा के कई विधायक भी शामिल हैं।

धरने पर बैठे सपा नेता हर हाल में पीड़ित श्रमिकों से मिलना चाहते हैं। लेकिन पुलिस द्वारा उनको रोका जा रहा है।

इससे पहले नोएडा में डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि कई श्रमिकों को जेल में बंद कर दिया गया है और कई श्रमिकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। श्रमिकों के साथ बहुत बुरा किया गया। ये सरकार न जाने क्या छुपाना चाहती है।

पुलिस द्वारा उनको रोके जाने के सवाल के जवाब में अतुल प्रधान ने कहा कि पुलिस और सरकार कुछ छुपाना चाहती है। इसलिये हमको उनसे मिलने से रोका जा रहा है।

Location :  Noida

Published :  17 April 2026, 12:12 PM IST

Advertisement