
पीजी बिल्डिंग में आग
Noida: नोएडा में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार के ई-3 ब्लॉक में एक पीजी बिल्डिंग में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में धुआं फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
यह घटना नोएडा के सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार के ई-3 ब्लॉक में हुई, जहां एक बहुमंजिला पीजी बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, जिस इमारत में आग लगी है उसके भूतल पर एक रेस्टोरेंट संचालित होता है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर पीजी आवास की व्यवस्था है। आग लगते ही पूरे भवन में धुआं फैल गया, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई।
नोएडा सेक्टर-74 में फ्लैट में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग तुरंत इमारत से बाहर निकल आए, जबकि कुछ लोग ऊपरी मंजिलों पर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की जान बचाने की कोशिश करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, जानें क्यों?
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। दमकल कर्मी आग को फैलने से रोकने और ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने से पहले नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रहे हैं।
Location : Noida
Published : 5 June 2026, 8:57 AM IST