
नोएडा ई-बस सेवा (image source: internet)
Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लोकल परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 50 नई ई-बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि इस नई योजना में दादरी को शामिल नहीं किए जाने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दादरी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को बस सेवा से बाहर रखना यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।
आर्य प्रतिनिधि सभा के उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने प्रशासन से दादरी को भी ई-बस सेवा से जोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि कोरोना काल से पहले दादरी तक लोकल ई-बस सेवा संचालित होती थी, जिससे लोगों को काफी राहत मिलती थी।
Greater Noida Fire: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग से हड़कंप! दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
बताया गया कि कोरोना महामारी के दौरान लोकल बस सेवा को बंद कर दिया गया था। इससे दादरी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को निजी वाहनों या महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर होना पड़ा।
पहले बोटेनिकल गार्डन से चलने वाली बसें दादरी बस स्टैंड तक आती थीं। इससे रोजाना नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलती थी। अब एक बार फिर ई-बस सेवा शुरू होने जा रही है, तो लोग दादरी को इसमें शामिल करने की मांग कर रहे हैं।
NEET-UG 2026 पेपर लीक केस : सीबीआई ने किंगपिन को दबोचा, पूरे रैकेट को लेकर बड़ा अपडेट
डॉ. आनंद आर्य का कहना है कि दादरी को इस सेवा से जोड़ने पर सैकड़ों यात्रियों को नोएडा, परीचौक और अन्य इलाकों तक सीधे पहुंचने में आसानी होगी। इससे ट्रैफिक दबाव कम होगा और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा।
Location : Noida
Published : 15 May 2026, 11:56 PM IST
Topics : Dadri E Bus Service Greater Noida Noida Public Transport