
कार्रवाई के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित
Maharajganj : जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार चौकी अंतर्गत बैरवा जंगल गांव में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस केवल जांच और CCTV फुटेज की बात कहकर मामले को टाल रही है।
गुलाम अनवर ने बताया कि चोर घर से करीब 12 हजार रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की सूचना तत्काल अड्डा बाजार चौकी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
महराजगंज को मिला नया प्रभारी मंत्री, जानिए किसे सौंपी गई जिम्मेदारी
पीड़ित का आरोप है कि घटना को एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस केवल जांच पड़ताल और CCTV फुटेज खंगालने की बात कह रही है, जबकि अब तक किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
गुलाम अनवर ने पुलिस प्रशासन से मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है कि कार्रवाई में हो रही देरी से उनका पुलिस पर से भरोसा उठता जा रहा है।
मामले में अड्डा बाजार चौकी प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 4 June 2026, 12:08 AM IST