Breaking: ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

निक्की हत्याकांड में मुख्य आरोपी पति विपिन को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। अधिवक्ता अमित भाटी बोड़ाकी के अनुसार, जमानत 6 अक्टूबर को मंजूर हुई और आदेश सोमवार को प्राप्त हुआ। सह-आरोपी रोहित, सतवीर और दया पहले से जमानत पर हैं। सेशन कोर्ट में ट्रायल जारी है...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 12 October 2026, 8:06 PM IST

Greater Noida News: निक्की हत्याकांड में बड़ी अपडेट सामने आई है। मामले के मुख्य आरोपी और निक्की के पति विपिन को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। आरोपी के अधिवक्ता अमित भाटी बोड़ाकी ने बताया कि हाईकोर्ट ने 6 अक्टूबर को जमानत मंजूर की थी और आदेश उन्हें सोमवार को प्राप्त हुआ। यह मामला थाना कासना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 194/2025 से जुड़ा है। निक्की की बड़ी बहन कंचन ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में उसने अपनी बहन को जलाकर मारने का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया था। मामले में विपिन को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

विपिन के अधिवक्ता अमित भाटी बोड़ाकी ने बताया कि मुख्य आरोपी विपिन की जमानत याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 6 अक्टूबर को मंजूर कर दी थी। जमानत आदेश उन्हें सोमवार को प्राप्त हुआ। इस घटनाक्रम के बाद निक्की हत्याकांड में मुख्य आरोपी को जमानत मिलने की जानकारी सामने आई है।

विपिन के अधिवक्ता अमित भाटी बोड़ाकी

सह-आरोपियों को पहले ही मिल चुकी है जमानत

विपिन के अधिवक्ता अमित भाटी बोड़ाकी ने बताया कि मामले के सह-आरोपी रोहित, सतवीर और दया को भी पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि तीनों फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। अब मुख्य आरोपी विपिन को भी जमानत मिलने के बाद मामले में शामिल सभी आरोपियों को जमानत मिलने की बात उनके अधिवक्ता ने कही है।

निक्की और विपिन

सेशन कोर्ट में ट्रायल जारी

अधिवक्ता अमित भाटी बोड़ाकी ने कहा कि मामले का ट्रायल सेशन कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने दावा किया कि सभी आरोपी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर बरी होंगे। हालांकि, यह उनके अधिवक्ता का पक्ष है। मामले में अंतिम निर्णय अदालत में पेश किए जाने वाले साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगा। निक्की हत्याकांड में मुख्य आरोपी को जमानत मिलने के बावजूद मुकदमे की सुनवाई जारी है।

Location :  Greater Noida

Published :  12 October 2026, 7:56 PM IST