हिंदी
न्याय पंचायत अध्यक्षों का हुआ सम्मान
Raebareli: रायबरेली के लालगंज के एक स्थानीय होटल में कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और न्याय पंचायत अध्यक्षों का सम्मान किया। कार्यक्रम में नव नियुक्त जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी, महेश शर्मा और विनय द्विवेदी को सम्मानित किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सरेनी के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज शुक्ला, लालगंज ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह और डलमऊ ब्लॉक अध्यक्ष हरिभान चौधरी को अंगवस्त्र, माला और राहुल गांधी का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
सुधा द्विवेदी ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक काम करेंगी। उन्होंने रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के सपनों को साकार करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने की बात कही।
कार्यक्रम में संगठन मंत्री विजय शंकर अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सरेनी ब्लॉक अध्यक्ष नीरज शुक्ला ने 2027 में सुधा द्विवेदी को विधायक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
सरेनी विधानसभा के संगठन सृजन के तहत नव निर्वाचित ब्लॉक् अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्ष गण एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष गण एवं सचिवों का सम्मान सरेनी से कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने किया।
लालगंज में एक स्थानीय होटल में सुधा द्विवेदी ने नव नियुक्त जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ त्रिवेदी, महेश शर्मा, विनय द्विवेदी समेत तीनों ब्लॉक अध्यक्ष सरेनी नीरज शुक्ला, लालगंज ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह, डलमऊ ब्लॉक अध्यक्ष हरिभान चौधरी को अंगवस्त्र,माला फूल व अपने सांसद राहुल गांधी का प्रतीक चिन्ह देके सम्मानित किया व नव निर्मित संगठन विस्तार कर लक्ष्य 2027 को सफल बनाने के लिए संगठन में बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
अपने उद्बोधन में सुधा द्विवेदी ने कहा मुझे संगठन को सम्मानित करते हुए मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं, रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के सपने को साकार करने के लिए जिले स्तर व ब्लॉक स्तर व तहसील स्तर पर हर संघर्ष के लिए तैयार है और विधानसभा में संगठन की मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।
कार्यक्रम मे संगठन मंत्री व उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री जी,उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी उपाध्यक्ष महेश शर्मा जी कोषाध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता जी,महासचिव विनय द्विवेदी, लाल आशकिरण सिंह,सचिव गिरीश बहादुर सिंह,कामता गौड़, राघवेन्द्र सिंह पंकज,आकर्षक द्विवेदी, अजय प्रताप सिंह, वक्ता विनोद सिंह,संजय श्रीवास्तव एवं मंडल अध्यक्ष बजरंग सिंह राजकुमार, अशोक त्रिवेदी, राजेश कुशवाहा, दिनेश मिश्रा, नईमुद्दीन, सुनीता जयसवाल रामवती आमीन हाशमी की राघवेंद्र सिंह आदि लोगों को पूर्व प्रत्याशी ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ब्लॉक अध्यक्ष सरेनी नीरज शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब की प्रत्याशी सुधा द्विवेदी जी के लिए 2027 में हम सब कंधे से कंधा मिलाकर विधायक बनाने के लिए संघर्षरत रहेंगे।
Location : Raebareli
Published : 20 July 2025, 9:06 PM IST
Topics : Congress leader sudha dwivedi Latest raebareli news raebareli news update Sareni vidhansabha uttar pradesh