फतेहपुर में आदर्श व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, देखें किन लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी

फतेहपुर के मवई गनेशपुर में आदर्श व्यापार मंडल (गर्ग गुट) की नई इकाई का गठन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 16 September 2025, 3:10 AM IST

Fatehpur: फतेहपुर जिले के मवई गनेशपुर कस्बे में सोमवार को आदर्श व्यापार मंडल (गर्ग गुट) की नई इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर एक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की नई टीम का ऐलान किया गया और व्यापारिक हितों को लेकर कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने संगठन के उद्देश्यों को दोहराते हुए कहा कि हमारा संगठन हर व्यापारी की आवाज है। छोटे हों या बड़े सभी व्यापारियों को संगठन में बराबर का दर्जा दिया जाएगा।

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, यतीश्वरानंद को सौंपी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

जीएसटी विभाग उत्पीड़न पर आरोप

उन्होंने जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों पर हो रहे कथित उत्पीड़न पर भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि अगर प्रशासन ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।

नई कार्यकारिणी का गठन

कार्यक्रम के दौरान मवई गनेशपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वरिष्ठ और अनुभवी व्यापारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस नई कार्यकारिणी में राम मनोहर तिवारी, दयाशंकर गुप्ता, चंद्र किशोर द्विवेदी और रंजन शुक्ला को संरक्षक बनाया गया। भोले शंकर द्विवेदी को अध्यक्ष प्रभारी, हरिप्रकाश गुप्ता को महामंत्री और अवधेश कुमार द्विवेदी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर जोर

बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान और युवा नगर अध्यक्ष अफाक अली ने नई इकाई को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान प्राथमिकता में रहेगा।

व्यापारियों ने दिखाया उत्साह

बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और नई टीम को समर्थन देने का वादा किया। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि इस संगठन के जरिए उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी और व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाया जा सकेगा।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 16 September 2025, 3:10 AM IST