हनुमान जयंती पर सिसवा में भव्य मंदिर का लोकार्पण, पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल बोले-ऐसे आयोजन भाईचारे को देते हैं मजबूती

हनुमान जयंती पर सिसवा विधानसभा के जहदा गांव में बाबा नीम करौली मंदिर का भव्य लोकार्पण हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने आस्था और समाजिक भाईचारे का संदेश दिया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 3 April 2026, 12:53 PM IST

Maharajganj: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सिसवा विधानसभा क्षेत्र के जहदा गांव में बाबा नीम करौली पीठ के सानिध्य में नया मंदिर भव्य रूप से लोकार्पित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बापू शताब्दी इंटर कॉलेज परिसर में हुआ।

इस अवसर पर उत्तराखंड से आए बाबा नीम करौली पीठ से उनके पोते धनंजय शर्मा और प्रतिनिधियों द्वारा विधि-विधान से मंदिर का लोकार्पण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल रहे मुख्य अतिथि

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने बाबा नीम करौली के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।

संगठन का बड़ा दांव: कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, जानिये किसे बनाया बीजेपी जिला उपाध्यक्ष?

स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह

यह दूसरा वर्ष है, जब बाबा नीम करौली पीठ के लोग जहदा आए, जिससे स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर लोकार्पण के दौरान भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

बाबा नीम करोली का चित्र भेंट किया

समारोह का सफल संचालन मुख्य आयोजक अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में किया गया। मंच पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राधेश्याम मौर्य और घनश्याम मौर्य ने पूर्व मंत्री को बाबा नीम करौली का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

एक पोस्ट और पुलिस दरवाजे पर! गैस सिलेंडर की अफवाह ने युवक को पहुंचाया सीधे थाने, जानिए पूरा मामला

कार्यक्रम में कई गणमान्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में कमल विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता, लालजी चौधरी, सत्यदेव गुप्ता, नीरज चौरसिया, घनश्याम कुशवाहा, बनारसी यादव, सीताराम मद्धेशिया, प्रदीप मद्धेशिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सिसवा नगर से वरिष्ठ सपा नेता प्रवीण सिंह, शैलेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल और हीरा लाल ज़ख्मी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

इस भव्य आयोजन ने क्षेत्रवासियों में धार्मिक चेतना और आध्यात्मिक अनुशासन को बढ़ावा दिया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और हनुमान जयंती की खुशियां बांटी।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 3 April 2026, 12:53 PM IST