Weather Update: नोएडा-दिल्ली और NCR समेत पूरे वेस्ट यूपी में 24 घंटे से बारिश, पहले राहत और अब आफत

दिल्ली-नोएडा समेत एनसीआर में पिछले 24 घंटे से जारी बारिश अब आफत बन गई है। सड़कों पर जलभराव और जाम से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने नोएडा और महाराजगंज सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 3 दिन और भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 July 2026, 9:19 AM IST

Noida: एनसीआर में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। पहले लोगों के लिए यह बारिश राहत थी, लेकिन अब आफत बन गई है। सड़कों पर जलभराव हो गया है। आवागमन करना अब आसान नहीं रहा। सड़कों पर जाम की स्थिति है। कुछ स्थानों पर लोगों के घर तक पानी आ गया। सबसे ज्यादा बुरा हाल दिल्ली और नोएडा का है।

नोएडा और महाराजगंज समेत इन जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, अलीगढ़, कानपुर, महाराजगंज, लखनऊ, उन्नाव और आगरा समेत काफी जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहले काफी गर्मी पड़ रही थी। गर्मी से लोगों को दिक्कतें होने लगी थी, लेकिन अब इतनी बारिश हो गई है कि झमाझम बूंदाबांदी ने लोगों की हालत खराब कर दी है।

सावधान! अगले कुछ घंटे बेहद भारी: 17 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट

सड़कें बनी तालाब

नोएडा में काफी स्थान ऐसे हैं, जहां पर जलभराव की समस्याएं हैं और दिल्ली में तो यह हाल लंबे समय से चलता आ रहा है। जब भी बारिश होती है, सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति हो जाती है। भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। भले ही गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन घर से बाहर निकलते ही आफत बनकर बारिश बाहर खड़ी दिखाई दे रही है।

उत्तर प्रदेश में मानसून का तांडव: 71 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट

लगातार बारिश से शुरू हुई आफत

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले तीन दिन और बारिश होने वाली है, जिसकी वजह से लोगों को अब परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भयंकर बारिश बताई गई है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। लोगों को उमस और गर्मी की मार झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब गर्मी से राहत मिली तो भारी बारिश से लोग परेशान हो गए हैं। ड्यूटी और स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान हैं, जो लोग सड़कों पर सफर करते हैं। उनके लिए दिक्कतें बहुत ज्यादा है।

Location :  Noida

Published :  9 July 2026, 9:19 AM IST