नवाजुद्दीन ने मुजफ्फरनगर में मचाया तहलका: गांव में खरीदी 10 करोड़ की जमीन, बोली ये बड़ी बात

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पैतृक गांव में 56 बीघा कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवाई। जमीन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस दौरान तहसील में उनके फैंस और पुराने दोस्तों का जमावड़ा लगा। अभिनेता ने कहा कि गांव आकर हमेशा अच्छा लगता है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 13 March 2026, 3:31 PM IST

Muzaffarnagar: बुढ़ाना कस्बे में शुक्रवार को फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आगमन लोगों के लिए खास रहा। अभिनेता ने अपने पैतृक गांव में कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराई। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। कई साल से योजना बनाकर खरीदी गई इस भूमि की रजिस्ट्री अब जाकर संपन्न हो पाई। इस मौके पर उनके पुराने दोस्त और फैंस भी तहसील बुढ़ाना में जुट गए। जिससे जगह-जगह हलचल और उत्साह देखने को मिला।

बुढ़ाना पहुंचकर की रजिस्ट्री

बताया जा रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कुछ समय पहले ही यह जमीन खरीदी थी लेकिन समय और व्यस्त कार्यक्रम के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को अपने पैतृक गांव आने के बाद उन्होंने तहसील में जाकर सीधे भूमि की रजिस्ट्री करवा ली। बुढ़ाना सब-रजिस्टार पंकज कुमार जैन ने बताया कि यह 56 बीघा कृषि भूमि बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है और इसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है।

फैंस और दोस्तों का उत्साह

भूमि की रजिस्ट्री के दौरान तहसील में अभिनेता के पुराने दोस्त और फैंस का जमावड़ा लग गया। नवाजुद्दीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अपने गांव आकर हमेशा अच्छा लगता है। उन्होंने बताया कि बचपन के दोस्त अब बड़े हो गए हैं और उन्हें पहचानने में थोड़ी परेशानी होती है लेकिन मिलने पर बहुत मजा आता है। अभिनेता ने कहा कि वे पिछले तीन दिनों से अपने परिवार के साथ गांव में हैं और रात या सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगे।

दिनदहाड़े सड़क बनी अखाड़ा! मुजफ्फरनगर में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

फिल्मी अपडेट और भावनाएं

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उनके पास आने वाले समय में 4-5 फिल्में हैं लेकिन उनकी रिलीज की तारीखों का इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि गांव आने पर हमेशा खुशी होती है और यहां के लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं। अभिनेता ने कहा कि जमीन का काम अब पूरा हो गया और उन्हें खुशी है कि यह अच्छे तरीके से निपट गया।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 13 March 2026, 3:31 PM IST