महराजगंज में होली-ईद मिलन के मंच से नसीमुद्दीन क्या करेंगे बड़ा ऐलान? एंट्री से बढ़ी हलचल

महराजगंज के कोल्हुई बाजार स्थित अब्बासी स्क्वायर मार्केट में शनिवार को होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक चेहरे भी मौजूद रहेंगे।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 3 April 2026, 8:02 PM IST

Maharajganj: कोल्हुई बाजार में शनिवार का दिन सिर्फ होली और ईद के मेल-मिलाप तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि यहां राजनीति और सामाजिक एकता का भी बड़ा संदेश देखने को मिलेगा। कोल्हुई बाजार स्थित अब्बासी स्क्वायर मार्केट में आयोजित होली एवं ईद मिलन समारोह अब इलाके में चर्चा का बड़ा केंद्र बन गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिससे आयोजन का राजनीतिक महत्व भी काफी बढ़ गया है।

कई बड़े नेता और गणमान्य लोग होंगे मौजूद

इस आयोजन में विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय और पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह की मौजूदगी भी कार्यक्रम को खास बना रही है। ऐसे में साफ है कि यह सिर्फ एक सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों के बीच इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और बाजार क्षेत्र में इसकी तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

महराजगंज डीएम संतोष कुमार शर्मा ने भैसासूर में किया दौरा, हनुमान मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद किसानों से हुई चर्चा

पीडीए बैठक को भी संबोधित करेंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के पूर्व डीआईजी शुएब अहमद अब्बासी द्वारा आयोजित इस समारोह में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी पीडीए की बैठक को भी संबोधित करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान सिर्फ भाईचारे की बातें ही नहीं सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा देखने को मिल सकती है। इससे कार्यक्रम की अहमियत और ज्यादा बढ़ गई है।

मकसद है भाईचारा और सामाजिक एकता

आयोजक शुएब अहमद अब्बासी ने बताया कि होली-ईद मिलन समारोह के साथ-साथ पीडीए की बैठक का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देना है। उनका कहना है कि त्योहार तभी खास बनते हैं। जब वे लोगों को जोड़ने का काम करें।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 3 April 2026, 8:02 PM IST