रहस्यमयी मौत: आम के पेड़ से लटका मिला युवक, इलाके में मचा हड़कंप

बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा मऊ गांव निवासी नंहकऊ पुत्र राम भरोसे उम्र 25 वर्ष का गांव के बाहर खेतों में आम के पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढिये यह खबर

Updated : 3 February 2026, 2:07 PM IST

रायबरेली:  बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजा मऊ गांव निवासी नंहकऊ पुत्र राम भरोसे उम्र 25 वर्ष का गांव के बाहर खेतों में आम के पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बछरावां कोतवाल श्याम कुमार पाल में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरा गया।

क्या है पूरी घटना?

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कल सोमवार को दोपहर से घर से गायब था और इसकी मोटरसाइकिल आदर्श इंटर कॉलेज के पास शाम को बरामद हुई थी और उसकी खोजबीन की जा रही थी। आज सुबह लोगों ने इसका शव आम के पेड़ से लटकता हुआ देखा तो परिजनों को सूचना दी और मौके पर परिजन पहुंचे तो देखा कि आम के पेड़ से शव लटका हुआ था।  उसके पैर जमीन पर लगे हुए थे परिजनों का आरोप है कि नंहकऊ की हत्या कर शव को लटकाया गया है।

हर एंगल से घटनाक्रम की जांच

दबी जुबान ग्रामीण यह भी बता रहे हैं कि मृतक का गांव की ही एक महिला से संबंध था और वह दोनों मां बेटी मिलकर ही हत्या कर इसे आत्महत्या में बदलने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी पुलिस हर एंगल से घटनाक्रम की जांच कर रही है विधिक कार्यवाही की जा रही है शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 3 February 2026, 2:07 PM IST