यूपी एसटीएफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों की कमर तोड़ रही है। पुलिस ने शनिवार को जनपद चंदौली के अंतर्राज्यीय इनामी तस्कर को मुजफ्फरनगर से दबोचा है। पुलिस अभियुक्त से मामले के बाबत पूछताछ कर रही है।

मुजफ्फरनगर से गौ तस्कर दबोचा
Muzaffarnagar: यूपी एसटीएफ ने शनिवार को हरियाणा, पंजाब और बिहार से अन्य राज्यों में गौ तस्करी करने वाले इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शौकीन पुत्र कालू निवासी सम्बल हेड़ा थाना मीरापुर, जनपद मुज्जफरनगर के रूप में हुई है।
एसटीएफ ने अभियुक्त की गिरफ्तारी रामनगर करजहा जीरो पॉइंट ओवर ब्रिज के नीचे गोरखपुर देवरिया हाईवे से की।
जानकारी के अनुसार एसटीएफ उ०प्र० को काफी दिनों से फरार एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न टीमों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था।
मुजफ्फरनगर में फूड विभाग की बड़ी छापेमारी, मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा; जानें पूरा मामला
इसी क्रम में एसटीएफ की टीम जनपद गोरखपुर में भ्रमणशील थी। इस दौरान एसटीएफ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शौकीन रामनगर करजहा जीरो पॉइंट ओवर ब्रिज के नीचे गोरखपुर देवरिया हाईवे के पास मौजूद है।
सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और दबिश दी और वांछित अभियुक्त शौकीन को उपरोक्त स्थान से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरक्षी रुद्र नारायण उपाध्याय मुख्य आरक्षी कौशलेंद्र प्रताप सिंह मुख्य आरक्षी विजय वर्मा व मुख्य आरक्षी रवि वर्मा टीम में शामिल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसका एक गिरोह है, जो यू०पी०, हरियाणा, पंजाब व बिहार आदि राज्यों से गोवंशीय पशुओं की असम, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में तस्करी करता है। मार्च-2023 में थाना सैयदराजा, जनपद-चंदौली में अभियोग पंजीकृत होने पर बिहार, हरियाणा, मुंबई, दिल्ली तथा अहमदाबाद में छिप कर बच रहा था।
Vastu Tips for Stairs: क्या घर की सीढ़ियां रोक रही हैं बच्चों की तरक्की? जानिए आसान उपाय
अभियुक्त शौकीन पर थाना भवन जनपद शामली, थाना-भासुमा मेरठ, थाना सरधना मुजफ्फरनगर, थाना-बेनीगंज हरदोई, थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर, थाना एंटीपॉवरथेफ्ट जनपद शामली, थाना सैयदराजा, जनपद चन्दौली, थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ में कई धाराओं में मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना सैयदराजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।