Muzaffarnagar Suicide Case: बहुरानी की मौत से हर कोई हैरान, आखिर क्या है बंद कमरे का सच?

जनपद मुजफ्फरनगर के सालाखेड़ी गांव में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। आखिर क्या है इस घटना के पीछे की वजह?

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 7 April 2026, 6:25 PM IST

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम सालाखेड़ी में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस और फील्ड यूनिट ने की बारीकी से जांच शुरू

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना तितावी पुलिस के साथ विशेषज्ञों की फील्ड यूनिट टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने कमरे के भीतर और आसपास के साक्ष्यों को बारीकी से खंगाला। जिससे आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जिससे घटना के समय की परिस्थितियों को समझा जा सके। फिलहाल, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का सपना चकनाचूर, अमेरिका के बाद वेनेजुएला की राजनीति में नया मोड़

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया और आवश्यक कागजी कार्रवाई यानी पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। परिजनों की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

इलाज में लापरवाही या साजिश? बदायूं में चौथे बच्चे को जन्म देने से पहले सुनीता की मौत, क्या पुलिस दे पाएगी इंसाफ?

इस सवालों का जवाब तलाश रही पुलिस

विवाहिता की अचानक मौत से सालाखेड़ी गांव में मातम पसरा हुआ है। संदिग्ध परिस्थितियों में की गई इस आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या महिला किसी मानसिक तनाव में थी या इसके पीछे कोई अन्य पारिवारिक कारण था, यह अभी जांच का विषय है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  7 April 2026, 6:25 PM IST