मुजफ्फरनगर निवासी साजिद की मौत से परिवार में कोहराम, शव के इंतजार में परिजन

मुजफ्फरनगर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिमलाना रोड निवासी 28 वर्षीय युवक साजिद ने सऊदी अरब में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब वह भारत में मौजूद अपनी पत्नी गुलअफशा से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 February 2026, 4:22 PM IST

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिमलाना रोड निवासी 28 वर्षीय युवक साजिद ने सऊदी अरब में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब वह भारत में मौजूद अपनी पत्नी गुलअफशा से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान किसी मामूली विवाद के बाद नाराज होकर साजिद ने यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन गहरे सदमे में हैं।

यह है पूरा मामला

परिजनों के अनुसार साजिद पहली बार 16 अगस्त 2025 को सऊदी अरब गया था, जहां वह फैमिली ड्राइविंग का काम करता था। किसी को अंदाजा नहीं था कि उसकी यह पहली विदेश यात्रा ही आखिरी साबित होगी। 4 फरवरी को हुई इस घटना के बाद से परिवार लगातार सऊदी से शव भारत लाने की प्रक्रिया में लगा हुआ है, लेकिन कानूनी औपचारिकताओं और दस्तावेजी कार्रवाई में देरी के कारण अब तक शव नहीं पहुंच सका है।

साजिद की शादी वर्ष 2020 में बरला गांव निवासी गुलअफशा से हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं। परिजनों का कहना है कि सऊदी अरब में किसी भी अप्राकृतिक मृत्यु के बाद कागजी प्रक्रिया काफी लंबी होती है, जिसके चलते शव आने में कई दिन लग जाते हैं।

लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जब प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी तो परिवार अब साजिद का अंतिम संस्कार सऊदी अरब में ही कराने पर विचार कर रहा है, क्योंकि वहां उसका छोटा भाई और ममेरा भाई मौजूद हैं।

 

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 11 February 2026, 4:22 PM IST