मुजफ्फरनगर में ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को मजबूरन चलानी पड़ी गोली

जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम को देखकर भाग रहे आरोपी ने पीछा किए जाने पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और हुई कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 June 2026, 9:52 AM IST

Muzaffarnagar: जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। शुक्रवार देर रात पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह भाग निकला।

पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर भेजा गया।

आरोपी की पहचान इमरान उर्फ केला निवासी थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल, अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार थाना शाहपुर की बसधाड़ा चौकी पुलिस शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग स्थित रजवाहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंसूरपुर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर तेज गति से भाग निकला।

पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। भागते समय आरोपी गोयला-धनायन मार्ग की ओर मुड़ गया, जहां एक पुलिया के पास उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर भेजा गया, जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके से झारखंड का युवक पूछेगा सवाल, पुलिस का सख्त पहरा, CJP प्रदर्शन पर जानिये ताजा अपडेट

ये हथियार हुए बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से करीब दो लाख रुपये कीमत की पांच जस्ते की प्लेटें, एक मोटरसाइकिल, एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में की जांच कर रही है।

खान सर पर शिकंजा: FIR के बाद गिरफ्तारी तय, रातभर तलाश में भटकती रही पुलिस; जानें अब तक क्या-क्या हुआ

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में चोरी के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह 15 मई को पकड़े गए चोरी के एक गैंग का फरार और वांछित सदस्य भी था।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  6 June 2026, 9:45 AM IST